- Hindi News
- फर्जी पट्टे मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार
फर्जी पट्टे मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार
जयपुर|जयपुर पुलिसकमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को 1991 में फर्जी पट्टे देने के मामले में भांकरोटा के पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है। सरपंच को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार पांडे ने बताया कि पूर्व सरपंच हनुमान सहाय शर्मा पर आरोप है कि उसने सूरज जाट उसकी प|ी गोदी देवी को जेडीए की चरागाह भूमि में 216, 216 गज के पट्टे जारी कर दिए। जांच में दिए गए पट्टों का भांकरोटा पंचायत में कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया। जेडीए जोन 12 की तहसीलदार रेणु मीणा ने 21 सितंबर, 2012 को डाक के माध्यम से रिपोर्ट दी थी कि भांकरोटा में जेडीए की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में प्लॉट नंबर 4 के पास अवैध पट्टों के आधार पर मकानों का निर्माण करवाया जा रहा है।
इसके बाद तत्कालीन जेडीए थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।