- Hindi News
- विवाद पैदा कर जमीन आैने पौने दामों में खरीदने वाला भूमाफिया गिरफ्तार
विवाद पैदा कर जमीन आैने-पौने दामों में खरीदने वाला भूमाफिया गिरफ्तार
जयपुर|जमीनों मेंविवाद पैदा कर औने-पौने दामों में खरीदने वाले भूमाफिया को कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपी दो दिन पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें एक महिला भी है।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी कल्याण सहाय मीणा लूणियावास में पानी की टंकी के पास रहने वाला है और वर्तमान में रामगढ़ पचवारा दौसा में रहता है। लूणियावास निवासी बद्री नारायण मीणा, राजकुमार मीणा और कविता मीणा को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। मामले के अनुसार नायला निवासी विमल कुमार ने मामला दर्ज कराया कि भैरव गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड जयपुर द्वारा पालड़ी मीणा में सुंदर नगर आवासीय योजना काटी गई थी। उन्होंने सुंदर नगर में दो भूखंड 1999 में खरीदे थे। योजना खातेदार श्रवण मीणा की जमीन पर काटी गई थी। जिसे 1995 में समिति के सहयोजक अशोक चौहान को बेच दी गई थी। इसके बाद श्रवण ने जमीन के दस्तावेज जेडीए में समर्पित कर दिए थे। श्रवण की मौत के बाद उनके दत्तक पुत्र कल्याण सहाय, पुत्री कविता एवं प|ी प्रभाती देवी के नाम से नामांतरण खुल गया। तीनों को जमीन के पूर्व में बेचान का मालूम था इसके बाद भी तीनों ने जमीन शिवपाल राजकुमार को बेच दी। इसके बाद श्रवण की पुत्री कविता और आरोपी राजकुमार ने बद्रीनारायण मीणा को जमीन का बेचान कर दिया। आरोपी बद्री ने विक्रय में 41 लाख रुपए में देना अंकित किया है मगर जांच में सामने आया कि आरोपी ने केवल चार लाख रुपए कीमत के पट्टे दिए।
आरोपी कल्याण ने पूछताछ में बताया कि बद्री ने दबाव डालकर जमीन को उसके मिलने वाले इकराम हाजी को बेचान करवा दी। मगर विक्रय पत्र शिवपाल मीणा के हकम में करवा दिया। आराेपी धापू देवी, शिवपाल मीणा और इकराम हाजी से पूछताछ होना शेष है।