भामाशाह नामांकन शिविर स्थगित
जयपुर|शहर मेंस्वच्छ भारत अभियान को देखते हुए जिला प्रशासन ने वार्ड नं. 2 का 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित होने वाला भामाशाह नामांकन शिविर स्थगित कर दिए हैं। आर्थिक एवं सांख्यिकी के उपनिदेशक (कलेक्ट्रेट) राधेश्याम जलुथरिया ने बताया कि शहर में वार्ड नं. 2 में 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला शिविर स्थगित किया है। इस वार्ड का 7 से 11 अक्टूबर तक होना वाला शिविर यथावत रहेगा।