राज्यपाल से मिले एजी, इस्तीफे की अटकलें
जयपुर | हाईकोर्टके महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) एन.एम. लोढ़ा ने शनिवार को राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। इस बीच महाधिवक्ता के इस्तीफा देने की अटकलें लगती रही। बाद में बताया गया कि यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इसके बाद अटकलों को विराम लग गया। गौरतलब है कि वकील हड़ताल के मामले में जोधपुर के पांच एएजी और जयपुर के आठ एएजी (अतिरिक्त महाधिवक्ता) इस्तीफा दे चुके हैं। जयपुर में शनिवार को 67 दिन भी वकील हड़ताल जारी रही।