पीएस मेहरा होंगे राज्य के नए वित्त सचिव
जयपुर | प्रेमसिंह मेहरा राज्य के प्रमुख वित्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्हें सुभाष गर्ग के स्थान पर लगाया गया है। सुभाष गर्ग को प्रतिनियुक्ति पर विश्व बैंक भेजा गया है। मेहरा जलदाय विभाग के प्रमुख सचिव पद पर तैनात थे।
मेहरा पहले भी वित्त विभाग में काम कर चुके हैं। वे एक साल के लिए वित्त विभाग की व्यय शाखा के उप सचिव रहे थे।