अगले माह स्कूलों में 15 दिन अवकाश रहेगा
जयपुर | शिक्षाविभाग की ओर से अभी एक साल का कैलेंडर तैयार नहीं हो पाया है। जुलाई, अगस्त और सितंबर के बाद अब विभाग ने अक्टूबर का कैलेंडर जारी किया है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में 16 कार्यदिवस 15 दिन छुट्टियां रहेंगी। छुट्टियों में 17 से 26 अक्टूबर तक मध्यावधि अवकाश होगा। इसके अलावा 2 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 3 को दशहरा, 6 अक्टूबर को ईद का अवकाश रहेगा। इस माह 5, 12, 19 26 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। शिक्षक संगठनों ने इस प्रकार हर महीने कैलेंडर जारी करने का विरोध किया है।
अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल का कहना है कि विभाग में यह पहली बार हो रहा है कि हर महीने कैलेंडर जारी हो रहा है। विभाग को पूरे सत्र का कैलेंडर एक साथ जारी करना चाहिए।
अक्टूबर का कैलेंडर