पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीिड़तों की सहायतार्थ आगे आया रेसला

पीिड़तों की सहायतार्थ आगे आया रेसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर के फ्लाइट लेफ्टि.अभिमन्यु ने कश्मीर में बचाई 7500 की जान

जयपुर| जम्मूकश्मीर में बाढ़ से आई आपदा में वायुसेना का जज्बा किस कदर लोगों की जान बचा रहा है, उसमें जयपुर का योगदान भी कम नहीं है। जयपुर के एक जांबाज कश्मीर में 7500 लोगों की जान बचा चुके हैं।

भगवान बाहुबली नगर, निवारू रोड, झोटवाड़ा के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिमन्यु सिंह ऊधमपुर में पोस्टेड हैं। बाढ़ के बाद से वे हेलीकॉप्टर एमआई-17वी-5 पर कमान संभाले हुए हैं। सिंह अदम्य साहस से 7 दिन से कश्मीरियों और पर्यटकों की जान बचाने में लगे हैं। उनके पिता नरेंद्र सिंह ने बताया कि जो लोग बचकर रहे हैं, उन्हें देखकर सुकून मिल रहा है। उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है। केंद्र सरकार और मीडिया की ओर से सेना को दिए जा रहे हौसले से सेना की हिम्मत और बढ़ गई है।

प|ी मोनिका भी पीछे नहीं अभिमन्युसिंह की प|ी मोनिका सिंह ऊधमपुर में ही हैं। अभी ऊधमपुर में स्थिति सामान्य सी हो गई है, लेकिन जो लोग बचाए जा रहे हैं और जिनके घर कश्मीर के अन्य इलाकों में टूट-फूट गए हैं, उन्हें मदद करने और हौसला देने में वे पूरी तरह से लगी हुई हैं। मोनिका ने बताया कि जब सेना के जवान अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचा रहे हैं तो वे यहां रहकर बचे हुए लोगों को आगे बढ़कर मदद तो कर ही सकती हैं। इसलिए कुछ महिलाओं की टीम बनाकर वे जो हो सकता है, करने को तत्पर हैं।

अभिमन्यु सिंह