वार्ड 22, 23, 42 43 से रूबरू आज
जयपुर| आपकेवार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए रविवार को मालवीय नगर विधानसभा सिविल लाइंस क्षेत्र के 4 वार्ड के लोग एकत्र होंगे। दैनिक भास्कर की ओर से वार्ड 22, 23, 42 और वार्ड 43 का रूबरू कार्यक्रम सोढ़ाला, हवासड़क स्थित गीजगढ़ विहार के अग्रसेन भवन में होगा। इसमें जनता से रूबरू होने के लिए मेयर ज्योति खंडेलवाल के साथ चारों वार्ड के पार्षद ममता शर्मा, गीता राजोरिया, सविता मारोडिय़ा और शालिनी शर्मा मौजूद रहेंगे। साथ ही क्षेत्र से जुड़े निगम, जेडीए, पीएचईडी और बिजली कंपनी के अफसर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मौजूद रहेंगे। रूबरू कार्यक्रम दोपहर 12 से 3 बजे तक चलेगा।
भास्कर का प्रयास सभी जिम्मेदारों को एक मंच पर लाना है। ताकि नगर निगम चुनाव से पहले ही सभी वार्डों की समस्या सामने आए। वार्डों की जरूरत तय हो। उसी आधार पर आगामी निगम चुनाव में घोषणा पत्र में प्रत्येक वार्ड के मुद्दे शामिल किए जाए। रूबरू कार्यक्रम के माध्यम से हर वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए बेहतर सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं। यही मौका है कि जब वार्ड का हर व्यक्ति अपना बेहतर सुझाव दे सकता है। ताकि उसी के आधार पर वार्ड का घोषणा पत्र तैयार हो सके। जयपुर शहर एक स्मार्ट सिटी बन सके।
Supported by: