- Hindi News
- इस सत्र के मेडिकल स्टूडेंट्स का ब्यौरा दें
इस सत्र के मेडिकल स्टूडेंट्स का ब्यौरा दें
जयपुर|मेडिकल काउंसिलऑफ इंडिया, नई दिल्ली ने सत्र 2014-15 में प्रवेश लेने वाले मेडिकल स्टूडेंट की अब ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर सकेगा। काउंसिल ने देश की सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से एमबीबीएस पीजी में प्रवेश लेने वालों की 7 अक्टूबर तक निर्धारित प्रपत्र में सूचना मांगी है। आदेशानुसार यूजी वाले छात्र का नाम, मेरिट नंबर, कैटेगरी, कॉलेज की कैटेगरी, सी. सैकंडरी के अंक, जन्मतिथि, प्रवेश दिनांक तथा पीजी (सुपरस्पशेलिटी समेत) छात्र का नाम, मेरिट नंबर, कैटेगरी, पीजी कोर्स का नाम, दिया जाने वाला स्टाइपेंड की सूचना देनी होगी।
सूचना भेजने के बाद कॉलेज को आईडी नंबर पासवर्ड दिया जाएगा।
एमसीआई के निर्देश