4 लाख कारोबारियों से ई-कम्युनिकेशन
4 लाख कारोबारियों से ई-कम्युनिकेशन
जयपुर।वाणिज्यकर विभाग से जुड़े प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा कारोबारियों को विभाग के सभी आदेश, नोटिस प्रमाण-पत्र इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दिए जाएंगे। इसके लिए इसके लिए विभाग की ओर से सभी कारोबारियों को नोटिस भेजकर शपथ-पत्र के जरिए सहमति मांगी जा रही है। व्यापारियों के शपथ-पत्र देने के बाद हार्ड काॅपी देने की बाध्यता समाप्त की जाएगी।
16अक्टूबर से टिन नंबर ऑनलाइन :16 सितंबर के बाद नई फर्म के पंजीकरण ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। विभाग के उपायुक्त (आईटी) सुखराम सिंघाटिया ने बताया कि फिलहाल 90% से ज्यादा कारोबारियों ने टिन नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है लेकिन 16 सितंबर के बाद से यह आवश्यक रूप से लागू कर दिया जाएगा।