पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों का समय 9 से 5 बजे करने का प्रस्ताव नहीं

स्कूलों का समय 9 से 5 बजे करने का प्रस्ताव नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। माध्यमिकशिक्षा निदेशक ओंकार सिंह ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक करने का शिक्षा विभाग के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। राज्य में व्याख्याताओं के पद भी समाप्त नहीं किए जा रहे हैं। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक परिषद के प्रतिनिधिमंडल को निदेशक ने यह आश्वासन दिया है। निदेशक से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में रेसला के प्रवक्ता, संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित 5 सदस्य थे। रेसला के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर समय बदलकर सुबह 9 से शाम 5 बजे करने की अफवाहें चल रही थी।