राठौड़ लोकसभा की रक्षा समिति के सदस्य
देना बैंककर्मियों की 7 को प्रदेशव्यापी हड़ताल
जयपुर।देनाबैंक एमप्लाॅइज यूनियन एवं देना बैंक ऑफिसर्स यूनियन के बैनर तले 7 अक्टूबर को देना बैंककर्मी एक दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। एमप्लाॅइज यूनियन के महासचिव लोकेश मिश्रा एवं ऑफिसर्स यूनियन के महासचिव राधाबल्लभ शर्मा ने बताया कि कार्यस्थल पर महिलाकर्मियों के साथ यौन हिंसा के प्रकरण में हुई जांच रिपोर्ट पर संसद द्वारा पारित कानून के अनुसार कार्यवाही करने, मालवीय नगर-जयपुर शाखा में हुए रु 10 करोड़ के जालसाजी प्रकरण में अविलंब दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जैसी मांगों पर बैंककर्मी विरोध कर रहे हैं।
अलवर में खुली भारतीय महिला बैंक की शाखा
अलवर।भारतीयमहिला बैंक की 24वीं शाखा का उद् घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि गौरीदेवी कॉलेज की प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने किया। भारतीय महिला बैंक की अलवर शाखा में महिलाओं के उत्थान संबंधी कई योजनाएं हैं, इससे उन्हें संबल मिलेगा। कार्यकारी निदेशक एसएम स्वाति ने बैंक के इतिहास के साथ वर्तमान परिदृश्य को ग्राहकों के सामने रखा।
न्यूज इनबॉक्स .