चांदी 100 रु. तेज, सोना स्थिर
जयपुर. औद्योगिकइकाइयों की मांग निकलने से स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी महंगी हो गई, जबकि सोना स्थिर रहा। चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 100-100 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई। दूसरी ओर चांदी कलदार, सोना स्टैंडर्ड एवं जेवराती सोने में कोई फेरबदल नहीं हुआ। ज्वैलर्स के मुताबिक सोना सस्ता होने से पितृ पक्ष होने के बावजूद हल्के स्वर्णाभूषणों में फिर से डिमांड निकलने लगी है। भाव :- चांदी (999) 41,400, चांदी रिफाइन 40,900 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,200 रु., सोना जेवराती 25,800 रु., वापसी 25,200 रु. प्रति 10 ग्राम।