- Hindi News
- मूंगफली तेल गुजरात लूज 150 रुपए प्रति क्विंटल उछला
मूंगफली तेल गुजरात लूज 150 रुपए प्रति क्विंटल उछला
जयपुर. गुजरातके उत्पादन केंद्रों पर खेतों में पानी भर जाने से मूंगफली की फसल एक माह लेट होने के आसार हैं। इसे देखते हुए मूंगफली तेल गुजरात लूज शनिवार को 150 रुपए और उछलकर 7650 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा। हालांकि ब्रांडेड मूंगफली तेल में कोई उल्लेखनीय फेरबदल नहीं हुआ।
व्यापारियों के अनुसार राजस्थान के लालसोट निवाई आदि इलाकों में नई मूंगफली दशहरे पर आने की उम्मीद है। अलबत्ता सरसों सीड में 10 रुपए सुधार होने से एगमार्क सरसों तेल पांच रुपए प्रति टिन महंगा हो गया। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन के भाव 3700 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे।
भाव इस प्रकार रहे:- तेल-तिलहन : सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 3700 रुपए प्रति क्विंटल। सरसों तेल (15 किलो) रुचि गोल्ड 1200, नेताजी 1290, पिंकसिटी 1195, ट्रेन मार्का 1190, टाइगर गोल्ड 1190, हनुमान 1190, राहत 1185 रुपए। सोयाबीन रिफाइंड (15 किलो) चंबल 1095, फॉर्चून 1100, नेताजी 1105 रुपए। वनस्पति घी अशोका 845, स्कूटर 845 रुपए (15 लीटर)।
मूंगफली रिफाइंड (15 लीटर) चांदी सिक्का 1260, नेताजी 1250, पंकज 1205, नेचुरल 1210, फ्रैश फील 1190, बीकानेर फ्रैश 1190 रुपए। मूंगफली फिल्टर (15 किलो) स्वदेशी 1360, ओम 1350, ट्रेन मार्का 1350 रुपए। तेल टैंकर (प्रति क्विंटल) मूंगफली तेल गुजरात लूज 7650, सरसों तेल जयपुर डिलीवरी 6,960, मुंबई पाम 4,960, मुंबई सोया रिफाइंड 5,850 रुपए।