धनिया एक माह में 10 रु. किलो सस्ता
जयपुर. बिकवालीदबाव के चलते धनिये की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट का रुख बना है। रामगंजमंडी, कोटा बारां आदि मंडियों में इन दिनों धनिये की लगातार आवक हो रही है। इसे देखते हुए स्टॉकिस्टों एवं किसानों द्वारा बिकवाली किए जाने से एक माह के अंतराल में धनिया 10 रुपए प्रति किलो सस्ता हो गया है। जयपुर मंडी में शनिवार को धनिया स्कूटर 125 रुपए तथा ईगल क्वालिटी 115 रुपए प्रति किलो बोला गया। ब्रोकर प्रमोद मेड़तवाल ने बताया कि ग्राहकी नहीं होने से धनिये में निरंतर गिरावट बनी हुई है। भाव:- किराना : गोला टिपटूर 210, पोहा: लाल गणेश 39, मधुबाला 38, धनिया (756) 126, स्कूटर 125, ईगल 115 रुपए, मिर्च गुंटूर पत्ता 48, धामनोद 95, टीएसटी 90, हल्दी सांगली 73, निजामाबाद 67, सेलम 62 रुपए प्रति किलो। जीरा: (756) 126, (279) 128, मीडियम कटिंग 123 रुपए।
, बेस्ट कटिंग 136, अजवायन (756) 150, करनूल 160, मधुबाला 155 रुपए।
कालीमिर्च 690 रुपए प्रति किलो टैक्स पेड।