मध्य प्रदेश में नए उड़द का श्रीगणेश
देश के उत्पादन केंद्रों पर नए उड़द का श्रीगणेश हो गया है। मध्य प्रदेश के गंज बासौदा में करीब 700 बोरी नए उड़द की आवक शुरू हो गई है। हालांकि इसमें नमी ज्यादा है। गंज बासौदा में इसके लूज भाव 3500 से 4800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। उत्तर प्रदेश की झांसी मंडी में भी 50 बोरी नया उड़द उतरने के समाचार हैं। झांसी में लूज उड़द 4200 से 4500 रुपए बिका। राजस्थान की मंडियों में नया उड़द नवरात्र के आसपास आने की संभावना है।
ब्रोकर कांति कुमार ने बताया कि इस बार उड़द की पैदावार बेहतर होने से इसकी कीमतों पर काफी दबाव रहेगा। जोधपुर में पुराना उड़द 5500 रुपए एवं मुंबई पोर्ट पर 5200 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत बताया गया। राजस्थान की नोखा मंडी में नया चौला आने से स्थानीय थोक बाजारों में शनिवार को चौला मोगर 200 रुपए मंदा होकर 4800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। भाव इस प्रकार रहे :- अनाज : गेहूं दड़ा 1550, गेहूं (3765) 1525 से 1575, गेहूं दड़ा मिल डिलीवरी 1615, गेहूं फार्मी 2000 से 2200, बाजरा 1300, ग्वार जोधपुर डिलीवरी 5700, ग्वार गम 15,600 रुपए प्रति क्विंटल।
दलहन मिल डिलीवरी: मूंग एमपी 6400, चौला 3700, चना 2900, उड़द जोधपुर 5500 रुपए। दालें: मूंग मोगर 8000 से 8200, मूंग छिलका 7000 से 7200, उड़द मोगर 7200 से 7800, उड़द छिलका 6500 से 6800, चना दाल मीडियम 3300, चना दाल बोल्ड 3500, चौला मोगर 4800, अरहर दाल 6800, मलका मसूर 6800 रुपए। चक्की आटा: ज्योति भोग 900, सारथी 910 रुपए।
एगमार्क नमस्कार आटा 940 रुपए प्रति 50 किलो।