पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसकेआईटी कॉलेज की आसान जीत

एसकेआईटी कॉलेज की आसान जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसकेआईटी कॉलेज ने इंटर कॉलेज बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आसान जीत दर्ज की। शनिवार को खेले गए मैच में उसने पूर्णिमा कॉलेज को 38-2 से हराया। पुरुष वर्ग के एक अन्य मुकाबले में एसबीसीईटी ने आरआरईटी कॉलेज को 48-22 से मात दी। महिलाओं में आरसीईडब्ल्यू ने वीआईटी ईस्ट कॉलेज को 16-2 से और आनंद कॉलेज ने वीआईटी कॉलेज को 38-24 से शिकस्त दी।

उत्कर्ष-भावेशजयपुर जिला टीम में चयनित

करौलीमें 19 से 24 सितंबर तक होने वाली 59वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ब्राईट फ्यूचर सीनियर सैंकडरी स्कूल के उत्कर्ष शर्मा और भावेश शर्मा का चयन जयपुर जिला टीम में हुआ है।