भीलवाड़ा में होगा भारत केसरी दंगल
पदम श्री गुरु हनुमान की स्मृति में होने वाला भारत केसरी दंगल 18 अक्टूबर से भीलवाड़ा में होगा। दो दिवसीय दंगल में भारत केसरी में 80 किग्रा वर्ग से ऊपर के पहलवान भाग लेंगे, जबकि भारत कुमार में 80 किलो से कम के मुकाबले होंगे। राजस्थान केसरी 70 किग्रा से ज्यादा के पहलवान होंगे, तो इससे कम के राजस्थान कुमार के लिए मुकाबला करेंगे। भारत केसरी विजेता को एक लाख 51 हजार रुपए इनाम स्वरूप मिलेंगे।