- Hindi News
- अगले माह होगी बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप
अगले माह होगी बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप
बॉक्सिंग इंडिया की नई कार्यकािरणी के गठन के एक दिन बाद ही संघ ने बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप की घोषणा कर दी है। बॉिक्संग इंिडया के उपाध्यक्ष दलपत आर्य ने बताया कि जाजोदिया की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया।
अगले माह 11 तारीख से रायपुर में महिला चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी, जबकि 26 अक्टूबर से देहरादून या महाराष्ट्र में पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
उल्लेखनीय है कि बॉक्सिंग इंडिया की एडहॉक कमेटी ने चुनाव से ठीक पहले एक मीटिंग में उत्तराखंड और दिल्ली में नेशनल चैंपियनशिप की घोषणा की थी।
इसके अनुसार नवंबर में उत्तराखंड को पुरुष चैंपियनशिप की और दिल्ली को महिला चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई थी।
जाजोदिया ने कहा कि बॉक्सिंग इंडिया का पहला उद्देश्य बॉक्सरों के हित में कार्य करना है। पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग फैडरेशन और भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फैडरेशन में विवाद के चलते नेशनल चैंपियनशिप नहीं हो पा रही थी, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान हमारे बॉक्सरों को हो रहा था। नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन से हमारे उभरते बॉक्सरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।