पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निम्स अस्पताल में बच्चा बदलने पर हुआ हंगामा

निम्स अस्पताल में बच्चा बदलने पर हुआ हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्स की गलती से बदल गया था बच्चा

भास्करन्यूज| जयपुर/चंदवाजी

निम्स अस्पताल में शनिवार को एक नर्स ने गलती से प्रसूता को लड़के की जगह लड़की थमा दी। जब परिजनों को पता लगा तो अस्पताल में हंगामा हो गया। बाद में निम्स मैनेजमेंट ने वार्ड में दो गार्ड लगाकर मामला शांत कराने की कोशिश की।

शुक्रवार को अचरोल निवासी भरतसिंह की प|ी अन्नू कंवर को प्रसव पीड़ा होने पर निम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। इसी दिन जमवारामगढ़ निवासी मुकेश की प|ी सुनता गुर्जर भी भर्ती हुई। ऑपरेशन से अन्नू के लड़का हुआ और सुनीता ने लड़की को जन्म दिया। शनिवार को वहां कार्यरत नर्स ने भूलवश अन्नू को दूध पिलाने के लिए लड़की और सुनीता को लड़का थमा दिया। जब अन्नू ने लड़की देखी तो वह हैरान हाे गई। परिजनों को इसका पता लगा तो हंगामा कर दिया। सुनीता के परिजनों ने लड़का देखकर कहा कि यह तो उनकी संतान है। इस पर दोनों पक्ष लड़के पर अपनी दावेदारी जताकर हंगामा करने लगे। इस पर निम्स के पीआरओ दिनेश कुमार, मैनेजमेंट प्रभारी शिवानी चौधरी सहित अन्य स्टाफ एकत्र हो गया और परिजनों को समझाया। परिजनों ने निम्स प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन ने गलती मानते हुए अन्नू को उसका लौटा दिया। इसके बाद भी सुनीता के साथ आए परिजन लड़का लेने की बात पर अड़े रहे।

बच्चे की सुरक्षा की बात पर भी बखेड़ा हुआ तो बाद में मैनेजमेंट ने वार्ड में दो सुरक्षा गार्ड लगा दिए। इस बारे में जब निम्स के प्रबंधक अनुराग तोमर, डॉ. बीएस तोमर प्रभारी डॉ. ईशान शर्मा ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।



और फोन काट दिया। बाद में फोन रिसीव नहीं किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कुछ भी बताने से मना कर दिया ओर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि कुछ नहीं हुआ। यह सारी बातें गलत हैं।

कुछ नहीं हुआ, समझा दिया है

इस संबंध में निम्स के पीआरओ दिनेश कुमार भार्गव ने बताया कि हंगामे जैसा कोई मामला नहीं है। एक नर्स की वजह से गलतफहमी हाे गई थी, बाद में दोनों परिवारों को समझा दिया। हमने परिजनों की मांग पर वार्ड में दो अतिरिक्त गार्ड लगा दिए हैं। दोनों पक्षाें में आपस में क्या बात हुई। इस बारे में कुछ नहीं पता।

चिंता हो रही है

अस्पताल में भर्ती प्रसूता अन्नू के पति भरत सिंह ने बताया कि अब रात भर अस्पताल में रहकर बच्चे की निगरानी करनी पड़ेगी। अस्पताल में सुरक्षा लापरवाही की वजह मरीज परेशान रहते हैं। हमारे बच्चे को रात को कोई उठा ले गया तो जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगाी। काफी हंगामे के बाद दो गार्ड लगाए हैं, लेकिन चिंता तो है ही। ऑपरेशन के कारण हम जल्दी छुट्‌टी भी नहीं दिला पा रहे हैं।