पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्याख्याता भर्ती के नियम बदलने की तैयारी

व्याख्याता भर्ती के नियम बदलने की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. राज्यसरकार ने कॉलेज व्याख्याता भर्ती के नियम बदलने की तैयारी कर ली है। नए नियमों के तहत इस भर्ती की मेरिट में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक जोड़ने का प्रस्ताव है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया है। माना जा रहा है कि इस पर आगामी कुछ दिनों में निर्णय हो सकता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कॉलेज व्याख्याता भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती केवल साक्षात्कार के अंकों से होनी है। अभ्यर्थी इसका विरोध कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि केवल साक्षात्कार से भर्ती होने से इसमें भ्रष्टाचार की संभावना रहेगी। इस कारण इस भर्ती की मेरिट में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक जोड़ जारी।