- Hindi News
- कमांडर के घर मिले भर्ती से जुड़े दस्तावेज
कमांडर के घर मिले भर्ती से जुड़े दस्तावेज
जयपुर. सीबीआईजयपुर की टीम ने बहरोड़ में गिरफ्तार किए सीआईएसएफ के कंपनी कमांडर आरएस मान के घर शनिवार को जांच की। जांच में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसमें भर्ती मामले में अन्य युवकों से भी रिश्वत लेने की आशंका है। गिरफ्तार महिला आईटीआई जयपुर के सुप्रींटेंडेंट सुंदर लाल चेटीवाल और आरएस मान को सीबीआई ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों ने सीआईएसएफ में सिपाही ड्राइवर भर्ती में मेडिकल फिटनेश सर्टिफिकेट देने के लिए 3 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद ढाई लाख रुपए में मामला तय हुआ था। शुक्रवार को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए दिए थे। सीबीआई की टीम जब्त किए दस्तावेजों की जांच कर रही है। गिरफ्तार महिला आईटीआई बनीपार्क के सुप्रीटेंडेट सुंदरलाल चेटीवाल के घर की भी जांच की है।