- Hindi News
- बड़े स्कूल अलर्ट : पैरेंट्सके लिए भी अब अलग आई कार्ड
बड़े स्कूल अलर्ट : पैरेंट्सके लिए भी अब अलग आई-कार्ड
स्कूलों के लिए सबक : एसएमएस स्कूल से छात्र के अपहरण की कोशिश के बाद स्कूलों में अतिरिक्त व्यवस्था
जयपुर | सवाईमान सिंह स्कूल से छात्र के अपहरण की कोशिश से शहर के अन्य बड़े स्कूल भी सतर्क हो गए हैं। एसएमएस स्कूल हाई रेजोल्यूशन कैमरे और 8वीं क्लास तक पर्सनल हैंडलिंग की बात कह रहा है। अन्य स्कूल भी पैरेंट्स के आई-कार्ड दे रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस ने अपहरण के आरोपियों के स्कैच जारी किए हैं। गुरुवार को ढंकी बत्ती वाली बोलेरो से दो बदमाशों ने अपर आयकर आयुक्त रघुवीर सिंह डागुर के बच्चे के उठाने की कोशिश की थी।
पढ़े़़ं पेज 8 भी...
सुरक्षा को देखते हुए हमने व्यवस्था कर रखी है कि स्टूडेंट को कैंपस के अंदर से ही लिया जाए।
स्कूल में 48 वर्किंग कैमरे हैं। अब सीसीटीवी कैमरे और भी हाई रेजोल्यूशन वाले लगाए जाएंगे।
अब पर्सनल ड्राइवर्स पर फोकस
ज्यादातरबच्चे ऑटो से ही जाते हैं। ऑटो कैंम्पस में पार्क होते हैं। सुरक्षा को देखते हुए महीनें में दो से तीन बार मीटिंग ली जाती हैं। वहीं अब पर्सनल ड्राइवर्स पर भी फोकस किया जाएगा और उनकी भी मॉनिटरिंग होगी।
-सीके कुन्नस, वाइसप्रिंसिपल, सेंट जेवियर्स
देतेहैं तीन आई कार्ड
स्कूलमें स्टूडेंट का एडमिशन किया जाता है। उस वक्त हम तीन कार्ड इशू करते हैं। पैरेंट्स चाहें तो कार्ड गार्जियन या ड्राइवर को दे सकते हैं। अगर पेरेंट ड्राइवर चेंज करते हैं तो दोबारा कार्ड बनाया जाएगा। बिना कार्ड स्टूडेंट को ले जाने नहीं देते। कार्ड पर लेने आने वाले की फोटग्राफ भी होती है। जयश्रीपेड़िवाल, डायरेक्टर,स्टेपबाय स्टेप
विजिटर रजिस्टर और सीसीटीवी
स्कूलमें बच्चों की सिक्योरिटी के लिए बहुत जल्द दो आई कार्ड ईश्यू करने की व्यवस्था की जा रही है। स्कूल पहले से ही इसे लेकर काफी सतर्कता बरत रहे हैं। पहले फेज में इस सेशन से ही क्लास फिफ्थ तक इसे लागू किया जाएगा। इसमें एक कार्ड स्टूडेंट् के पास होगा और दूसरा पैरेंट, गार्जियन या किसी और के पास होगा जो स्टूडेंट को पिक करने आते हैं। गाड़ियां भी स्कूल कैंपस में ही पार्क करवाई जाती हैं। ऐसे में गार्ड के पास विजीटर को अपनी डिटेल्स रजिस्टर करवानी होती हैं। वहीं इस गेट पर सीसीटीवी कैमरा भी है।
अशोकगुप्ता, डायरेक्टर,आईआईएसस्कूल, मानसरोवर
अब हाई रेजोल्यूशन कैमरे
अपहरणकी कोशिश के बाद अब स्कूल और सतर्क हो गया है। पहले 3 क्लास तक स्टूडेंट को क्लास फैकल्टी पर्सनली वेरिफाई करने के बाद सौंपतेे थे। सोमवार से 8 क्लास तक पर्सनल हैंडलिंग शुरू कर दी जाएगी। वहीं बच्चे को लेने आने वालों के लिए जल्द ही आइडेंटिटी कार्ड ईश्यू होंगे। पेरेंट्स से भी इस संदर्भ में बात की जा रही है कि वो स्कूल में बच्चों को भेजने वाले ड्राइवर्स को चेंज ना करें। गेट पर तीन से चार टीचर्स की टीम मॉनिटरिंग के लिए तैनात किए गए हैं।
-कृष्णा भाटी प्रिंसिपलएसएमएस स्कूल