एडवोकेट पारीक एक दिन के रिमांड पर
जयपुर| जालूपुराथाना पुलिस ने एडवोकेट भारत भूषण पारीक को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
गांधी नगर के एक फ्लैट का फर्जी किराया नामा बनाने के आरोप में भारत भूषण को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उससे फर्जी किराया नामा बनाने और किराए नामे पर हाईकोर्ट के नोटरी के हस्ताक्षर मोहर के बारे में पूछताछ कर रही है। इधर, दी बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष एडवोकेट गोपेश कुंभज महासचिव एडवोकेट संजय व्यास ने बताया कि न्यायिक भ्रष्टाचार मुद्दे को लेकर की गई हड़ताल के दौरान एडवोकेट भारतभूषण को बार एसोसिएशन से बाहर कर दिया गया था।