- Hindi News
- किरण पथ डिस्पेंसरी में मरीजों ने जताया विरोध
किरण पथ डिस्पेंसरी में मरीजों ने जताया विरोध
किरण पथ डिस्पेंसरी में मरीजों ने जताया विरोध
जयपुर| मानसरोवरके किरण पथ स्थित राजकीय डिस्पेंसरी में बुधवार सुबह मरीजों और परिजनों ने यह कहते हुए प्रदर्शन किया कि अस्पताल में केवल एक डॉक्टर रहती हैं और वे मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करती हैं। कुछ ही देर में आसपास के लोग एकत्र हो गए। यहां पहुंची जिला कांग्रेस समिति की सदस्य नीलम गौड़ ने कहा कि गुरुवार को अस्पताल पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।