पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज हाउस जमीन आवंटन निरस्त करने का विरोध

हज हाउस जमीन आवंटन निरस्त करने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हज हाउस जमीन आवंटन निरस्त करने का विरोध

जयपुर| पिंकसिटीहज वैलफेयर सोसायटी ने सांगानेर में हज हाउस की जमीन का आवंटन रद्द करने का विरोध किया है। अध्यक्ष अब्दुल सलाम जौहर का कहना है कि जमीन को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा था। इस कारण यहां निर्माण नहीं हो सका। जेडीए को आबंटन निरस्त करने से पहले नोटिस देना चाहिए था। वे मुख्यमंत्री से आबंटन बहाल करने की मांग करेंगे। जौहर ने कहा कि करबला में तो हज कम्यूनिटी सेंटर बनाया गया है, जबकि सांगानेर में हज हाउस बनना प्रस्तावित है। ताकि हजयात्रियों को एयरपोर्ट तक जाने में आसानी हो सके। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी आबंटन निरस्त होने के मामले पर विरोध जताया है।