- Hindi News
- हजयात्रियों के विमान में खराबी, अबूधाबी में इमरजेंसी लैंडिंग
हजयात्रियों के विमान में खराबी, अबूधाबी में इमरजेंसी लैंडिंग
हजयात्रियोंकी बुधवार सुबह रवाना हुई 9वीं फ्लाइट की अबूधाबी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान में तकनीकी खामी गई थी। फ्लाइट में 235 हजयात्री थे। हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि जयपुर से रवाना होने के बाद साढ़े पांच घंटे में यात्री जेद्दा पहुंच जाते हैं, लेकिन बुधवार को वे रात तक आबूधाबी में ही अटके रहे। इस कारण गुरुवार को सुबह जाने वाली फ्लाइट में देरी हो सकती है।
शाहिद ने बताया कि वहां से मिली सूचना के अनुसार हजयात्री के लिए अबूधाबी से दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है। दुबई से सीकर के यात्रियों ने रात साढ़े दस बजे भास्कर को बताया कि अब रात 12 बजे बाद नई उड़ान का समय दिया है। सीकर शहर के मो. फारूक चौहान ने बताया कि उनके पिता मो. शफी, मां औलिया बानो और भाई इरफान हज पर गए हैं। इनके अलावा सीकर जिले के दो और लोग हैं। उनका आरोप है कि दुबई एयरपोर्ट पर अटकने के बाद खाना दिया गया और ही बैठने के लिए कोई बेहतर इंतजाम था।
मौलाना जियाउद्दीन साहब का उर्स शुरू
जयपुर| चारदरवाजा स्थित मौलाना जियाउद्दीन शाह साहब का सालाना उर्स बुधवार को झंडे की रस्म के साथ शुरू हुआ। पांच दिवसीय उर्स के पहले दिन दरगाह में रोशनी सजावट की गई। साथ ही झंडे की रस्म में जायरीन ने भी शिरकत की। रात में मिलाद शरीफ हुआ, जिसमें शहर की मिलाद पार्टियों ने शिरकत की। पार्टियों ने हम्द, नात-ए-रसूल, सलाम और हजरत मौलाना जियाउद्दीन साहब की शान में मनकबत पेश की। दूसरे दिन इशा की नमाज के बाद तरही मुशायरा होगा, जिसमें शायर नाअत मनकबत पेश करेंगे।