पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धाभाव से मनाई विश्वकर्मा जयंती

श्रद्धाभाव से मनाई विश्वकर्मा जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रद्धाभाव से मनाई विश्वकर्मा जयंती

जयपुर| विश्वकर्माजयंती बुधवार को मनाई गई। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह विभिन्न आयोजन हुए। चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास अनुसंधान नगर में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। यहां व्यास ग्रुप के प्रतीक व्यास, उमाकांत पटेल, अजय अवस्थी, संजेश सिंह आदि ने श्रमिकों और ठेकेदारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सामूहिक भोज भी हुआ। मेटल्स एंड इलेक्ट्रिकल्स मजदूर संघ की ओर से जयपुर मेटल्स के श्रमिकों द्वारा विश्वकर्माजी का पूजन किया गया। जयपुर जिला न्यू पिंकसिटी ऑटो चालक संघ की ओर से वैशालीनगर में गुमान टावर के सामने ऑटो चालकों ने विश्वकर्मा जयंती मनाई। इस मौके पर आरती रात्रि जागरण का आयोजन हुआ।