कुपोषण से मौत पर कांग्रेस में आक्रोश
कुपोषण से मौत पर कांग्रेस में आक्रोश
जयपुर।कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बारां के आदिवासी इलाकों में सहरिया जाति के बच्चों की कुपोषण से हुई मौत पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि कुपोषण से मौत होने के मामले में सीधे-सीधे सरकार दोषी है। जनता का ध्यान नहीं रखने के कारण ही ऐसी घटना हुई है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के पुत्र दुष्यंत सिंह के क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना पर भी सरकार गंभीर नहीं है। पायलट इस मामले पर 22 सितंबर को बारां में शाहबाद के आदिवासी क्षेत्रों में जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।