निगम में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा
निगम में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा
जयपुर।विधानसभामें जयपुर नगर निगम के भ्रष्टाचार का मामला भी छाया रहा। यह मामला कांग्रेस के अशोक चांदना ने उठाया। चांदना ने स्थगन प्रस्ताव में आरोप लगाया कि निगम में 5000 कर्मचारियों को ईएसआई की सुविधा नहीं मिल रही। सर्विस टैक्स, पीएफ, ईएसआई आदि का डेढ़ करोड़ रुपए प्रतिमाह जमा नहीं हो रहा। यहां शोषण हो रहा है। खुला भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने पूर्व सीईओ एल.सी. असवाल के मामले को उठाना चाहा, लेकिन अध्यक्ष ने इस मामले को कार्यवाही से अलग करा दिया।