- Hindi News
- जयपुर. विधानसभामें बुधवार को संविधान के 121 वें संशोधन बिल
जयपुर. विधानसभामें बुधवार को संविधान के 121 वें संशोधन बिल
जयपुर. विधानसभामें बुधवार को संविधान के 121 वें संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच कई रोचक टिप्पणियां भी हुई। लूणकरणसर विधायक माणिकचंद सुराणा ने इस बिल पर चर्चा के दौरान आसन पर बैठे विधायक घनश्याम तिवाड़ी को भूलवश अध्यक्ष कह दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंन अपनी ही बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैंने गलती से आपको अध्यक्ष कहा दिया...वैसे होना तो आपको अध्यक्ष ही था, लेकिन किसी कारण से सभापति ही रह गए। इस पर तिवाड़ी ने तपाक से जवाब दिया...आपको मुझसे कोई नाराजगी है क्या, मैं सिर्फ पति ही रहना चाहता हूं।
अभी आपकी कुर्सी पर घी नहीं लगा...
विपक्षके मुख्य सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा बिल पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे कि पक्ष के मुख्य सचेतक कालूलाल गूर्जर ने उन्हें बीच में टोका तो डोटासरा ने पलट कर कहा कि अभी आपकी कुर्सी पर घी नहीं लगा है। मंत्री मंडल का विस्तार नहीं हो रहा, आपका नंबर भी नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आज सदन की नेता होतीं तो अच्छा होता..हम नहीं कहेंगे कल चुनाव परिणाम में क्या हुआ।