- Hindi News
- कोई गड़बड़ करे तो क्या पुलिस चुपचाप देखती रहे : कटारिया
कोई गड़बड़ करे तो क्या पुलिस चुपचाप देखती रहे : कटारिया
जयपुर। विधानसभामें मामला थोड़ा गरमा गया जब निर्दलीय हनुमान बेनीवाल ने जोधपुर के जयनारायण विवि के छात्र संघ चुनाव के बाद लाठीचार्ज और हिंसा का जिक्र किया। बेनीवाल ने कहा पुलिस के सहयोग से वहां एबीवीपी के प्रत्याशी को जीत दिलवाई गई। एसएफआई के प्रत्याशी को दूर बैठा दिया गया। उनकी विवि प्रशासन से बात हुई तो उन्होंने स्वीकार भी किया कि सरकार का आदेश है, एसएफआई प्रत्याशी नहीं जीतना चाहिए। पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने गृह मंत्री की ओर से जवाब देते हुए कहा कि चुनाव के बाद कार्रवाई तब की जब पुलिस पर हमला किया गया। मतदान एवं मतगणना स्थल पर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई। एक उम्मीदवार को घर छुड़वाने के दौरान पुलिस पर हमला हुआ। ऐसी स्थिति में क्या पुलिस चुप रहती। जब कटारिया जवाब दे रहे थे तो बेनीवाल उनका विरोध कर रहे थे। इस पर कटारिया ने कहा कि सदन में यदि सदस्यों को विशेष अधिकार होते हैं, इसका अर्थ यह नहीं कि इसे एक जाति विद्वेष में बदलने का प्रय| करें।