- Hindi News
- विकास कार्य बंद होने पर सीईओ से मिले कांग्रेसी पार्षद
विकास कार्य बंद होने पर सीईओ से मिले कांग्रेसी पार्षद
जयपुर|नगर निगममें विकास काम को लेकर कांग्रेसी पार्षद निगम सीईओ ज्ञानाराम से मिले और काम शुरू कराने के लिए ज्ञापन दिया। सीईओ ने कहा कि नए वर्क ऑर्डर जारी करने से पहले समीक्षा की जाएगी। पुराने काम चल रहे हैं। पार्षद मोहनी कंवर ने बताया कि शहर में विकास कार्य 7 दिन में शुरू नहीं हुए तो निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।