पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण पर भड़के सराफ, कहा,सबकुछ िनयम से हुआ

एकीकरण पर भड़के सराफ, कहा,सबकुछ िनयम से हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। विधानसभामें शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ उस समय भड़क गए जब विपक्ष के मुख्य सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा ने स्कूलों के एकीकरण का मामला उठाया और कहा कि इसके कारण से ही भाजपा उपचुनाव हार गए। बार-बार टोकाटाकी के बीच मंत्री सराफ दो बार बैठ गए और बैठते हुए बोले, आप सुनना नहीं चाहते तो मैं जवाब नहीं देता। मामला शांत होने पर फिर बोले। सराफ ने कहा कि स्कूलों के एकीकरण एवं समानीकरण में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मानदंडों की पूरी तरह से पालना सुनिश्चित की गई है। आरटीई में प्राथमिक विद्यालय की दूरी एक किलोमीटर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय की दूरी दो किलोमीटर से अधिक नहीं होने का प्रावधान है। साथ ही इसका भी ध्यान रखा गया है कि स्कूल जाते समय मध्य में नदी, नाला, पहाड़ या बड़ा कस्बा होने पर स्कूल को मर्ज नहीं किया जाए।