- Hindi News
- सरकार ने माना सर्पदंश से 106 मौतें हुईं, लेकिन दवा की कमी से इनकार
सरकार ने माना-सर्पदंश से 106 मौतें हुईं, लेकिन दवा की कमी से इनकार
प्रदेशमें सर्पदंश से 106 मौतें हुई हैं। बुधवार को विधानसभा में चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सर्पदंश से हुई मौतों के जवाब में यह आंकड़े पेश किए। कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह ने सर्पदंश से हुई मौतों के बारे में सरकार से सवाल पूछा था। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि दवाई की उपलब्धता पर निगरानी की जा रही है। जहां से इंजेक्शन की मांग की गई उन्हें आवश्यकतानुसार 553 इंजेक्शन दिए गए। एएसवी उपलब्ध नहीं होने से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि जिन भी जिलों में मौत हुई है, उनमें 6063 एएसवी इंजेक्शन हैं। 12 जिलों में 2168 सर्पदंश की घटनाएं हुई, जिनमें से 62 लोगों की मौत हुई, लेकिन इंजेक्शन के अभाव में ये मौत नहीं हुई। प्रदेश में 15828 इंजेक्शन हैं और एक जनवरी 2014 से 15 सितम्बर तक 3741 सर्पदंश की घटनाएं हुई जिनमें से 106 की मौत हो गई। जोधपुर में इंजेक्शन बेचे जाने के मामले में राठौड़ ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर दी गई है और दो कर्मचारियों को हटा दिया गया है।
विधानसभा में इस मामले पर चिकित्सा मंत्री के जबाव के बाद सवाल उठ खड़े हुए हैं। भास्करनेइस संदर्भ में आएमसीएल के एमडी नवीन जैन से बातचीत की।
Qसर्पदंशसे हुई मौतें यदि एएसवी इंजेक्शन की कमी से नहीं हुई तो किस कारण से हुई।
जवाब-मौतों के कई कारण हो सकते हैं। पीड़ित को देरी से लाने सहित कई कारण इसमें आते हैं।
Q28अगस्त को एएसवी इंजेक्शन का क्रय आदेश 436.51 रुपए दिया गया है जबकि कंपनी और सरकार के बीच हुए करार में 662 रुपए प्रति इंजेक्शन की दर तय हुई है। क्या कंपनी इस कीमत पर इंजेक्शन देगी।
जवाब-हमने कंपनी को यही रेट दी है, कंपनी ने अंडर प्रोटेस्ट किया है। हम सरकार के समक्ष इसे रखेंगे।
Qअभीचिकित्सा विभाग ने 4000 इंजेक्शन खरीदने की बात कही है, इन इंजेक्शन की खरीद दर क्या है।
जवाब-इन इंजेक्शन की खरीद में भी कंपनी ने अंडर प्रोटेस्ट किया है।
जून में 25000 वायल्स खरीद के िदए थे आदेश
चिकित्सामंत्री ने बताया कि 20 जून को प्रति यूनिट 662 रुपए में 25000 वायल्स का क्रय आदेश दिया था। इसकी सप्लाई जुलाई में कर दी गई। इस समय तक आरएमसीएल के पास 14408 एएसवी इंजेक्शन थे। दूसरा क्रय आदेश 55 हजार 320 एएसवी इंजेक्शन का था, जिसे 28 अगस्त को 436.51 रुपए प्रति वायल की दर से जारी किया गया। इसके क्रय आदेश के