- Hindi News
- अब भी बची है विकलांगता इसे दूर करना जरूरी
अब भी बची है विकलांगता इसे दूर करना जरूरी
जयपुर|भाजपा निशक्तजनसेवा प्रकोष्ठ एवं सेरेब्रल पाल्सी के लिए कार्यरत संस्था संवेदना इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जन्मजात विकलांगता एवं बाल अस्थि रोगों का निशुल्क परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहनलाल तांबी थे। अध्यक्षता पूर्व निशक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन ने की। शिविर में इलाहाबाद से आए बाल अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके जैन ने सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों के लिए जापानी सर्जिकल तकनीक सिमलॉस एवं अन्य आधुनिक तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के बाद भी शारीरिक विकलांगता समाज में है। इसका मुख्य कारण जन्म के समय या जन्म के बाद मस्तिष्क के कुछ भाग के नष्ट होने से शारीरिक विकलांगता हो जाती है। शिविर में आए करीब 500 बच्चों का परीक्षण किया गया और उनके परिजनों को जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।
इस मौके पर डॉ. खिल्लीमल जैन ने कहा कि अब यह लाइलाज बीमारी नहीं है। यह शिविर रविवार को सत्य महल पैलेस, सिविल लाइन में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लगाया जाएगा।
जन्मजात विकलांगता बाल अस्थि रोग निशुल्क परीक्षण शिविर