- Hindi News
- घर में घुसकर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
घर में घुसकर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
जयपुर| रामगंजइलाके में रैगरों की कोठी में रहने वाले एक परिवार पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने घटना के तुरंत बाद रामगंज पुलिस को इत्तला दी, नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को रैगरो की कोठी में रहने वाली सरोज ने पड़ोसी ब्रजेश, रवि और प्रेमदेवी सहित अन्य पर घर में घुसकर उसकी बहन और मां पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।