पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में कर रहे हैं लाइनों की जांच

रात में कर रहे हैं लाइनों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोढ़ाला क्षेत्र में पीलिया के 19 और रोगी िमले

नालों से गुजर रही पाइपलाइन, घरों तक कनेक्शन

दूषित पानी की हकीकत

जयपुर. जलदायविभाग के इंजीनियरों की लापरवाही के कारण सोढ़ाला क्षेत्र के सुशीलपुरा, गणेशनगर, गायत्रीनगर, जमना डेयरी, फूटल्या का बाग, कुमावत कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन कनेक्शन गंदे नालों से गुजर रहे हैं। इससे क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई होने की संभावना से नकारा नहीं जा सकता। चिकित्सा विभाग के सर्वे में शनिवार को पीलिया के 19 नए मरीज सामने आए हंै।

हसनपुरा के मजदूर नगर में भी शनिवार को दूषित पानी की सप्लाई होने के बाद लोगों ने आक्रोश जताया है। वहीं जलदाय विभाग के एक्सईएन मुकेश गोयल एईएन दीपक शर्मा खुद को कार्यवाही से बचाने के लिए क्षेत्र में साफ पानी सप्लाई होने की दलील दे रहे हैं। मजदूर नगर में दूषित पानी की शिकायत होने के बावजूद विभाग शनिवार को भी लीकेज नहीं ढूंढ़ पाया।

सिविल लाइंस क्षेत्र में फैल रहे पीलिया पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि 1000 से ज्यादा मरीज तो स्वास्थ्य विभाग ने खुद माने हैं, फिर भी सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि एक मौत के बावजूद सरकार रोकथाम के लिए विशेष कदम क्यों नहीं उठा रही। मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री को खुद इसमें दखल देना चाहिए और क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगानी चाहिए।

“सरकार गंभीर नहीं”

जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री (स्थानीय विधायक) अरुण चतुर्वेदी के रविवार सुबह संभावित दौरे को देखते हुए इंजीनियरों ने शनिवार रातभर क्षेत्र में पाइपलाइनों की जांच की। मंत्रियों के सामने पानी के सैंपल लेने के लिए रात को कई जगह पाइपलाइनों में वॉश आउट लगाए गए, ताकि सुबह पेयजल सप्लाई से पहले इन वॉश आउट पॉइंट से गंदा पानी बाहर निकाला जा सके। इसके साथ ही हाइक्लोरीनेश से पानी की सप्लाई करने की प्लानिंग की है, ताकि सैंपल जांच में साफ पानी साबित हो सके। इसके साथ ही नालियों के गुजर रहे सर्विस कनेक्शनों को भी बदलने की मशक्कत कर रहे हैं।