- Hindi News
- 10 हजार रु. की रिश्वत लेते एसआई िगरफ्तार
10 हजार रु. की रिश्वत लेते एसआई िगरफ्तार
जयपुर/शाहपुरा|एसीबी टीमने शनिवार को शाहपुरा थाने के एसआई मूलचंद सैनी को एक मामले में राजीनामे की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एसीबी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि गुजराती समाज निवासी एक जने ने गुर्जर की थड़ी जयपुर निवासी विक्की पर 28 नवंबर,2014 को उसकी पुत्री को भगा ले जाने केस दर्ज कराया था। इसकी जांच एसआई मूलचंद सैनी कर रहे थे। 7 दिसंबर, 2014 को परिवादी उसके साथी प्रेमजी ने थाने में आकर एसआई को दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करने की सहमति दी। एसआई ने मामले में राजीनामा मामला रफा-दफा करवाने की एवज में 20 हजार रु. की मांग की, लेकिन मामला 15 हजार में तय हो गया। शनिवार को परिवादी ने एसआई को फोन किया तो उसे जयपुर तिराहे के पास आने को कहा। परिवादी शाम को रुपए लेकर पहुंचा। एसआई मूलचंद पुलिस जीप से वहां पहुंचा। परिवादी ने एसआई को 10 हजार रु. दिए तो उसने जीप की सीट के नीचे रखवा दिए। इतने में ही एसीबी टीम ने एसआई को दबोच लिया और रुपए बरामद कर लिए।
और 10 हजार रुपए बरामद कर लिए।
आरोपी एसआई को एसीबी की टीम ने थाने ले जाकर गहनता से पूछताछ की और समाचार लिखे जाते तक टीम उसके मकान की तलाशी में जुटी हुई थी। एसीबी टीम में जगदीश प्रसाद शर्मा के निर्देशन सीआई नरेंद्र कुमार सहित 12 कर्मचारी अधिकारी शामिल थे।
एसीबी की कार्रवाई से मची खलबली
एसीबी की टीम की कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम दो वाहनों में तैनात थी।