पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रवि बाल निकेतन के दस्तावेज की जांच करेगी पुलिस

रवि बाल निकेतन के दस्तावेज की जांच करेगी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. ब्रह्मपुरीथाना पुलिस रवि बाल निकेतन समिति के सहकारिता विभाग में दस्तावेजों की जांच करेगी। सहकारिता विभाग में समिति के असली दस्तावेज गायब हो गए थे। विजय कटियार ने सहकारी समिति के कर्मचारियों की मिलीभगत से रवि बाल निकेतन की फर्जी पत्रावली बना दी थी। इसके बाद अप्रैल, 2012 में रवि बाल निकेतन की नई समिति बनाकर खुद को अध्यक्ष घोषित कर दिया था। समिति के अध्यक्ष कांता प्रसाद ने मामले की रिपोर्ट ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज करवाई। विजय कटियार के पास मौजूद दस्तावेजों की पुलिस ने एफएसएल से जांच करवाई जिसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बुधवार को विजय को गिरफ्तार कर लिया।