पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साड़ी और ज्वैलर्स शोरूम में चोरी का आरोपी रिमांड पर

साड़ी और ज्वैलर्स शोरूम में चोरी का आरोपी रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|किशनपोल मेंज्वैलरी और खजाने वालों के रास्ते में साड़ी शोरूम में चोरी के आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने 21 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार मोहम्मद सद्दाम शेख पं. बंगाल में मालदा का रहने वाला है। आरोपी को मालदा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट वारंट पर शुक्रवार को जयपुर लाया गया था। पुलिस मोहम्मद सद्दाम से पूछताछ कर फरार अल्ताफ और नूरआलम के बारे में जानकारी जुटा रही है।



तीनों आरोपियों ने 30 अक्टूबर की रात को किशनपोल बाजार में एसके ज्वैलर्स के यहां शटर को साइड से तोड़ कर घुस गए थे। इससे पहले खजाने वालों के रास्ते में साडी शोरूम में चोरी थी थी।