भास्कर इम्पैक्ट
राज्यों में सर्च अिभयान, कईअपरािधयों के दस्तावेज जुटाए
पुिलस देखेगी ग्रिल वेल्ड हुई या नहीं
मकानों में खिड़कियों की ग्रिल को वेल्ड कराने के लिए अब थानों के बीट अधिकारी लोगों को प्रेरित करेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि खिड़कियों की ग्रिल वेल्ड हुई या नहीं। इस संबंध में शनिवार को कमिश्नरेट से सभी थानों में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में शहर के 90 फीसदी मकानों की खिड़कियों के ग्रिल वेल्ड नहीं किए हुए हैं। साथ ही पचास फिसदी से ज्यादा लूट चोरी की वारदातें ग्रिल के पेच खोलकर हो रही हैं। इसी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से बीट कांस्टेबल की ओर से लोगों को ग्रिल के वेल्ड कराने के लिए प्रेरित करने और इसकी सुनिश्चितता करने के लिए कहा गया है। साथ ही बीट कांस्टेबल को कॉलोनियों की विकास समितियों के साथ मिलकर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, गश्त व्यवस्था सुदृढ़ के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार की रात को वैशाली नगर में ज्वैलर के यहां हुई डकैती ग्रिल खोलकर हुई थी। इधर डीजीपी ने शनिवार को डकैती मामले को लेकर पुिलस अिधकािरयों के साथ समीक्षा बैठक की।
सेंट्रल जेल से ली जानकारी : बांग्लादेशीगिरोह के कुछ बदमाश जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। जिन्होंने पूर्व में जयपुर में डकैती और लूटपाट की वारदातें की थी। इस गिरोह के कुछ बदमाश गत दिनों जमानत पर रिहा हो गए है। ऐसे में पुलिस उनके बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। साथ ही सेंट्रल जेल में बंद बदमाशों से मिलने आने वाले लोगों के बारे में पुलिस ने रिकार्ड लिया है। जिनकी पुलिस तस्दीक कर रही है।
बांग्लादेशी गिरोह पर शक : पुलिसको बांग्लादेशी गिरोह पर शक है। जो दिल्ली में रहकर वारदातें करता है। गिरोह के बारे में पुलिस को सुराग भी लगे हैं। डकैत ज्वैलर के घर पर दो टी शर्ट छोड़ गए थे।
पुलिस को सर्च के दौरान शनिवार शाम एक सिल्वर कलर की इंडिका कार मिली है। कार में बैठे चार युवकों को वैशाली नगर थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कार की तलाशी में पेचकस, नकब और अन्य चीजें मिली है। कार सिरसी रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति के नाम बताई जा रही है। पुलिस चारों युवकों से कडाई से पूछताछ कर रही है।
वैशाली नगर में मिली संदिग्ध कार
सीसीटीवी से फुटेज िलए गए : डकैतोंद्वारा वारदात में उपयोग में ली गई कार का वैशाली नगर क्षेत्र में संदिग्ध घूमने