पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 से िलया जाएगा िरंग रोड का कब्जा

25 से िलया जाएगा िरंग रोड का कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| रिंगरोड की जमीन का अधिग्रहण होने के बाद कब्जा लेने को लेकर शनिवार को जेडीए और पुलिस अफसरों की बैठक हुई। जेडीसी शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिंग रोड की जमीन पर पहले नवरात्र से कब्जा लेने पर सहमति हुई। कार्रवाई जोन 10 में खोरी रोपाड़ा क्षेत्र से शुरू की जाएगी। रिंग रोड की 360 मीटर चौड़ाई जमीन का मौके पर ही डिमार्केशन किया जाएगा। जेडीए सचिव पवन अरोडा ने बताया कि कब्जा लेने के एक दिन पहले बैरिकेट और कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। 5 जेसीबी,13 टेक्टर ट्रॉली, 5 डंपर और 50 से अधिक मजदूर रहेंगे। जेडीए ने रिंग रोड के लिए जो भूमि अधिग्रहण की है, उसमें अधिकतर किसान मुआवजा राशि ले चुके हैं। मुआवजा नहीं लेने वाले वे किसान है, जिनकी जमीन पर विवाद चल रहा है। गौरतलब है िक मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में िरंग रोड का कब्जा 25 िसतंबर से िलया जाना स्वीकृित दी गई।