पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 24, 25, 30, 31 और 32 से रूबरू आज

वार्ड 24, 25, 30, 31 और 32 से रूबरू आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | अपनेवार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए रविवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के पांच वार्ड के लोग एकत्र होंगे। दैनिक भास्कर की ओर से वार्ड 24, 25, 30, 31 और वार्ड 32 का रूबरू कार्यक्रम टोंक रोड कुंभा मार्ग के प्रवेश द्वार के सामने कृष्णा पैराडाइज में रखा गया है। इसमें मेयर ज्योति खंडेलवाल, पांचों वार्ड के पार्षद मिथिलेश उपाध्याय, किरण गुप्ता, कांता छीपा, प्रभु नारायण कुमावत और संतोष शर्मा रहेंगे। इनके अलावा संबंधित क्षेत्र से जुड़े जेडीए, नगर निगम, पीएचईडी और बिजली कंपनी के अफसर मौजूद रहेंगे। ताकि हर वार्ड की समस्या से रूबरू हो सकें और जन भावना के अनुरूप उनके समाधान निकाले जाए। जनप्रतिनिधियों का जनता से रूबरू का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा और 3 बजे तक चलेगा।

Supported by: