पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के घर लाखों की चोरी

रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के घर लाखों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. शास्त्रीनगरसेक्टर पांच में शुक्रवार देर रात हुई चोरी की घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। बदमाश एक रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर 5 लाख रुपए के जेवर और करीब एक लाख रुपए ले गए। इस संबंध में राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची मौका मुआयना कराया।

राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वह झोटवाड़ा अपने भाई के घर पर परिवार के साथ गए हुए थे और राजेन्द्र के छोटे भाई नरेश की मकान के बाहर किराने की दुकान थी। वह रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह नरेश जब दुकान पर आए तो मकान के गेट के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा था। नरेश ने इसकी सूचना राजेन्द्र और पुलिस को दी।