रेज मोबाइल्स के दो नए हैंडसेट्स लॉन्च
जयपुर. रेजमोबाइल्स की निर्माता हांगकांग की सनस्ट्राइक टेलीकॉम ने शनिवार को यहां दो नए हैंडसेट्स राज्य के बाजार में लॉन्च किए। इनमें वीवा और रेपिड मॉडल शामिल हैं जिनकी कीमत तीन हजार से पांच हजार रुपए के बीच है। एमडी चनप्रीत सिंह ने बताया कि राजस्थान हमारा शीर्ष बाजार है जहां पिछले माह हमने एक लाख हैंडसेट्स बेचे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी योजना हर माह चार-पांच नए मॉडल पेश करने की है। कंपनी की योजना अगले वित्त वर्ष तक भारत में अपनी उत्पादन इकाई लगाने की भी है।