होंडा अमेज ड्राइव जयपुर पहुंची
जयपुर. होंडाअमेज की अद्भुत भारत की सबसे लंबी ड्राइव शनिवार को जोधपुर, जैसलमेर और माउंट आबू से होते हुए जयपुर पहुंची। इसे 15 सितंबर को जोधपुर से रवाना किया गया था। इस ड्राइव के तहत कुल 23000 किमी का सफर तय किया जाएगा। इस अवसर पर होंडा कार्स के जोनल हैड ओमशंकर उपाध्याय, पिंकसिटी होंडा के निदेशक विजय शर्मा और सनशाइन होंडा के निदेशक अंकित अग्रवाल मौजूद थे।