पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांदी में 1200 रुपए की गिरावट

चांदी में 1200 रुपए की गिरावट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. वैश्विकनरमी के बीच स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी 1200 रुपए और मंदी होकर 40,000 रुपए प्रति किलो से नीचे गई। चांदी (999) 39,700 रुपए तथा चांदी रिफाइन 39,200 रुपए पर थमी। सोना स्टैंडर्ड भी 50 रुपए टूट गया। इसके भाव 26,800 रुपए प्रति 10 ग्राम बोले गए। दूसरी ओर जेवराती सोना एवं चांदी कलदार के भाव स्थिर रहे। भाव :- चांदी (999) 39,700, चांदी रिफाइन 39,200 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,800 रुपए, सोना जेवराती 25,500 रुपए, वापसी 24,900 रुपए प्रति 10 ग्राम।