दक्ष ने जीता टीटी खिताब
दक्ष ने जीता टीटी खिताब
जयपुर . जयपुरके दक्ष जैन ने 59वीं राज्य कैडेट सब जूनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खिताबी जीत हासिल की। अजमेर में संपन्न चैंपियनशिप में दक्ष ने कैडेट बालक वर्ग के फाइनल में साई के मनन माटा को 3-0 से मात दी। बालिका वर्ग में कोटा की झील तोषनीवाल साई की नंदनी नागौरी को हरा चैंपियन बनीं। सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में श्रीगंगानगर के पुलकित सिंघल ने साई के मोदित मेहंदीरत्ता को हराया। वहीं बालिका वर्ग में जयपुर की छवि सिंह को हरा चूरू की प्रियंका पारीक ने खिताब जीता।