बेरोजगार कला शिक्षकों का धरना 29 को
राजस्थानबेरोजगार चित्रकला अभ्यर्थी संगठन की ओर से 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से उद्योग मैदान में धरना दिया जाएगा। प्रदेश के चित्रकला, संगीत, बेरोजगार, अनुदेशक अभ्यर्थी धरने में शामिल होंगे। संगठन के सचिव महेश गुर्जर का कहना है कि राजस्थान में कई सालों से सरकारी स्कूलों के कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों को उनकी अनिवार्य कला शिक्षा विषय के बिना अध्यापन करवा कराया जा रहा है। यह गलत है। शिक्षा विभाग को कला अनुदेशकों के द्वितीय, तृतीय श्रेणी पदों को सृजित कर नियुक्तियां करनी चाहिए। बेरोजगार चित्रकला अभ्यर्थी कई सालों से यह मांग कर रहे हैं, मगर सरकार ध्यान नहीं दे रही। मजबूरन उन्हें एक बार फिर आंदोलन करना पड़ रहा है।